Search Documents(Date Wise)   Search | English | Increase Font size Increase Font size Increase Font size|
Indian Railway main logo
भारतीय रेल राष्ट्र की जीवन रेखा...
INDIAN RAILWAYS Lifeline to the Nation...
National Emblem of India
National Emblem of India


 
इंडरेल पास

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक ब्यूटरो विदेशी पर्यटकों/अप्रवासी भारतीयों को इंडरेल पास बेचने के माध्यम से उन्हें भारत के बहु-आयामी गौरव के दर्शन कराता है। ये पास जनरल सेल्स एजेंटों और रेल टूरिस्ट एजेंटों के माध्यम से बेचे जाते हैं।

इंडरेल पास धन के बदले न केवल आकर्षक सेवा प्रदान करता है बल्कि विदेश से आकर छुट्टियां बिताने के आकरषण को भी बढ़ा देता है। इंडरेल पास से विदेशी पर्यटक/अप्रवासी भारतीय संपूर्ण भारतीय रेलवे पर अपनी इच्छानुसार, मार्गके किसी प्रतिबंध के बिना  पास की वैधता अवधि के भीतर यात्रा कर सकते हैं।

पर्यटक  अपने यात्रा कार्यक्रम के अनुसार इंडरेल पास का चुनाव कर सकते हैं।

इंडरेल पासधारक को आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट प्रभार और संरक्षा प्रभार आदि का भुगतान करना अपेक्षित नहीं है। राजधानी/शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ियों में खानपान सेवा के लिए कोई अतिरिक्त प्रभार नहीं देने पड़ते।

इंडरेल पास पर्यटकों के लिए बहुत सुविधाजनक होते हैं क्योंकि इनसे पूरी भारतीय रेलवे पर यात्रा करने की सुविधा होती है।

इंडरेल पास का किराया केवल अमेरिकी डॉलर में स्वीकार किया जाता है और भुगतान अमेरिकी डॉलर में अथवा स्टर्लिंग पाउंड में किया जा सकता है।

इंडरेल पास का किराया ढांचा (अमेरिकी डॉलर में)

वैधता अवधि

I वाता. श्रेणी

प्रथम श्रेणी      वाता.-2टीयर
वाता.-3टीयर     वाता. कुर्सीयान  

स्लीपर श्रेणी  
द्वितीय श्रेणी (गैर-वाता.)  

 

वयस्क  

बच्चा 

वयस्क  

बच्चा 

वयस्क  

बच्चा 

1/2 दिन*  

 57  

 29

26 

13  

 11  

  6  

01  दिन*  

95

 47  

 43  

 22  

19

10

02  दिन

160  

80  

 70

35  

30  

15  

04  दिन  

220  

110  

110  

 55  

50  

25

07  दिन  

270  

135  

135

68

80

40

15  दिन  

370

185  

185  

95

90

45  

21  दिन

396  

198

198

 99  

100

 50

30  दिन 

495

248  

248

126  

125  

65

60  दिन

 800  

400  

400

200  

185  

 95  

90  दिन  

1060

530 

530

265  

235

120


* ये इंडरेल पास घंटों पर आधारित होते हैं और इनकी वैधता अवधि गाड़ी के प्रस्थान के समय से आरंभ होती है।

* राजधानी एक्सप्रेस गाड़ियों में यात्रा करते समय इस पासों पर उनकी वैधता से एक श्रेणी नीचे में यात्रा की अनुमति होती है अर्थात्
प्रथम श्रेणी वाता.और प्रथम श्रेणी के लिए वैध आधे दिन या एक दिन की अवधि वाले इंडरेल पास पर राजधानी एक्सप्रेस गाड़ियों में 3 वाता. श्रेणी में यात्रा की जा सकती है।

शेष इंडरेल पास सभी गाड़ियों की उन श्रेणियों में वैध होंगे, जिनके लिए ये जारी किए गए हों।

द्वितीय/स्लीपर श्रेणी इंडरेल पास राजधानी/शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ियों में वैध नहीं होते।

इंडरेल पास भारतीय रेलवे के मुख्य रेलवे स्टेशनों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होते हैं, ये स्टेशन हैं- आगरा कैंट, आगरी सिटी, अहमदाबाद, अमृतसर, औरंगाबाद, बैंगलुरू सिटी, हावड़ा, चैन्ने, गोरखपुर, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नई दिल्ली, पुत्तापार्थी टाउन बुकिंग एजेंसी, रामेश्वरम, सिकंदराबाद,  तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, वडोदरा, वाराणसी, वास्को डि गामा और विजयवाड़ा।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चैन्ने में कुछ अधिकृत ट्रेवल एजेंट भी ये पास बेचने के लिए प्रधिकृत किए गए हैं।

भारत से बाहर इंडरेल पास हमारे जनरल सेल्स एजेंटों के माध्यम से बेचे जाते हैं, जिनकी नियुक्ति भारतीय रेलवे द्वारा बांग्लादेश, बहरीन, कोलंबों, फिनलैंड, जर्मनी, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन में की गई है।




Source : रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) CMS Team Last Reviewed on: 22-06-2011  

 प्रशासनिक लॉगिन  |  साईट मैप  |  हमसे संपर्क करें  |  आरटीआई  |  अस्वीकरण  |  नियम एवं शर्तें  |  गोपनीयता नीति  Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.