भारतीय रेलवे में निवेश योजनाएं बनाने के लिए एक वैज्ञानिक और डेटा आधारित सिस्टम के विकास के लिए लांग रेंज डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (LRDSS) परियोजना 1994 में आरंभ की गई थी। इस परियोजना के ले निधि की व्यवस्था विश्व बैंक द्वारा की गई थी और इसका विकास भारतीय रेलवे के वरिष्ठ कार्यकारियों और विदेशी परामर्शों की टीम द्वारा किया गया था। भारतीय रेलवे पर लंबी अवधि की निवेश योजनाओं के लिए एलआरडीएसएस को एक नीतिगत प्लानिंग टूल के रूप में डिजाइन किया गया है। इसका लक्ष्य एक उद्देश्यपरक, सूचना आधारित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का है, जिससे भारतीय रेलवे अतिरिक्त यातायात वहन करने की अपनी क्षमता में सुधार लाने के लिए विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन कर सके। इस प्रणाली में मॉड्यूलों के व्यापक सेट हैं, जो निवेश विश्लेषण के विभिन्न पहलुओं को कवर करते हैं :- | | 1. | सुविधा कार्य निष्पादन मॉड्यूल | 2. | बाजार विश्लेषण मॉड्यूल | 3. | ट्रेफिक फॉरकास्टिंग मॉड्यूल | 4. | ट्रेफिक असाइनमेंट मॉड्यूल | 5. | लाभ लागत विश्लेषण मॉड्यूल | 6. | टर्मिनल विश्लेषण मॉड्यूल | 7. | मल्टी-मॉडल कारिडोर विश्लेषण मॉड्यूल | ऐतिहासिक विकास एलआरडीएसएस पर वर्ष 1994 में कार्य आरंभ हुआ, जिसका रेलवे बोर्ड में एक मल्टी डिस्पलनेरी ग्रुप स्थापित था। परियोजना के पहले चरण में, एक पायलट डिजाइन बनाया गया था और उसकी क्षमता सिद्ध हो चुकी थी। बाद में दूसरे चरण में बेसिक सिस्टम और डेटाबेस विकसित किया गया और अनेक सिम्यूलेशन अध्ययन किए गए। इसके बाद तीसरे चरण में टर्मिनलों के माइक्रो-विश्लेषण के साथ-साथ मल्टी-मॉडल कारिडोरों के मॉड्यूल तैयार किए जा चुके हैं। प्रणाली की क्षमता यह विश्व में उपलब्ध सबसे बड़ी और सर्वाधिक जटिल रेल निवेश विश्लेषण प्रणाली है, परियोजना के तीसरे चरण के पूरा होने के साथ ही इस प्रणाली में उपलब्ध क्षमताओं का विवरण इस प्रकार है :- 1. | नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर विवरणों के साथ जीआईएस आधारित प्रणाली उपलब्ध है। | 2. | आधार वर्ष का यातायात संबंधी डेटाबेस उपलबध है जिसमें क्षमता है कि अनुमानों के आधार पर भविष्य के किसी वर्ष का ट्रेफिक फॉरकास्ट दिया जा सकता है। | 3. | सिम्यूलेशन तकनीक के उपयोग से विभिन्न परिचालनिक और निवेश परिदृश्यों के अंतर्गत नेटवर्क में विभिन्न लिंक की क्षमताओंका आकलन किया जा सके। | 4. | नेटवर्क पर यातायात के प्रवाह का पता लगाना ताकि वर्तमान और भविष्य की प्रतिस्पर्धा का पहचान की जा सके। | 5. | विभिन्न परियोजनाओं का लाभ लागत का विश्लेषण। | 6. | सिम्यूलेशन तकनीक के उपयोग से विभिन्न परिदृश्यों में कार्य निष्पादन के मूल्यांकन के लिए प्रत्येक टर्मिनल का माइक्रो-विश्लेषण। | 7. | मल्टीमॉडल कारिडोर्स में निवेश की लाभ लागत का विश्लेषण। |
|